रांची, 26 जुलाई (हि.स.)। झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। विराट, रोहित समेत तमाम बड़े प्लेयर रांची में खेलते नजर आएंगे। 23 फरवरी से 27 फरवरी के बीच रांची में भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा। ये मैच रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में होगा।

23 फरवरी से 27 फरवरी 2024 को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले चौथे टेस्ट की मेजबानी रांची के जेएससीए को मिली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तकनीकी समिति ने घरेलू सत्र 2023-24 के लिए स्थानों की पुष्टि की है। जेएससीए में भारत ने दो टेस्ट मैच खेला है। पहला टेस्ट 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जो ड्रॉ हुआ था। वहीं, दूसरा टेस्ट 19 अक्टूबर 2019 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया था, जिसमें भारत ने पारी और 202 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी।

Rahul Dev

Cricket Jounralist at Newsdesk

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *